- Hindi News
- जालंधर बस स्टैंड से मिली दीनानगर के व्यक्ति की लाश
जालंधर बस स्टैंड से मिली दीनानगर के व्यक्ति की लाश
युवक ने गांव के बाहर पेड़ से फंदा लगा खुदकुशी की
रेबिज से किसान की मौत, अढ़ाई महीने पहले काटा था आवारा कुत्ते ने
एक अक्टूबर को कामकाज को लेकर हरमनदीप सिंह को जाना था विदेश, पिता के बयान पर 174 के तहत कार्रवाई
भास्करन्यूज | धारीवाल
गांवलेहलके एक युवक ने गांव के बाहर पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। हरमनदीप सिंह (21) पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी लेहल कुछ महीने पहले ही विदेश से लौटा था। एक अक्टूबर को उसे विदेश जाना था।
मृतक के पिता सुखविंदर सिंह का कहना है कि उन्हें खुद समझ नहीं रहा कि बेटे ने खुदकुशी क्यों की। परिवार में ऐसी कोई बात नहीं हुई थी कि वह इतना बड़ा कदम उठाने के लिए विवश हो जाता। उसकी मौत से वह खुद स्तब्ध हैं।
बेटे के खुदकुशी करने का पता उन्हें उस समय लगा जब गांव के कुछ लोग किसी काम से गांव से बाहर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बेटा कामकाज के लिए दोस्त के साथ विदेश गया था। घटना की सूचना मिलते ही थाना धारीवाल की पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि सुखविंदर सिंह के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
एक एकड़ जमीन का मालिक था हरभजन
पताचला है कि हरभजन सिंह के पास केवल एक एकड़ जमीन थी। जिस पर खेतीबाड़ी कर वह अपने परिवार का पालन पोषण करता था। अभी तक उसका कोई भी बच्चा अच्छी तरह से सैटल नहीं है कि परिवार का भरण पोषण कर सके। ज्ञात रहे कि 23 अप्रैल 2006 को गांव खुंडा में गांव पसनावाल के रहने वाले करनैल सिंह पुत्र साधा सिंह को धारीवाल से आते समय कुत्तों ने नोच डाला था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी। इसी तरह कुछ साल पहले गांव सुजानपुर की छोटी बच्ची की आवारा कुत्तों के काटने से मौत हो गई थी।