पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीचर और पत्रकार के बेटे की रिहाई के लिए मांगी 50 लाख की फिरौती

टीचर और पत्रकार के बेटे की रिहाई के लिए मांगी 50 लाख की फिरौती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आर्यसीनियरसेकेंडरी स्कूल दीनानगर के अध्यापक और पत्रकार रविंदर सिंह सोढी का 17 वर्षीय बेटा अमनदीप सिंह तीन दिन से लापता है। एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर खुद सर्च आपरेशन की कमान संभाले हुए हैं। इसके बावजूद पुलिस के लिए अमनदीप का लापता होना एक पहेली बनी हुई है। बेशक अपहरण की संभावना को लेकर पुलिस में संशय देखने को मिल रहा है। क्योंकि एक भी व्यक्ति ऐसा सामने नहीं आया है जिसने जीटी रोड पर अमनदीप सिंह का अपहरण होते हुए देखा हो। अमनदीप अपने पिता के ही स्कूल में बारहवीं कक्षा में पढ़ता है। 25 सितंबर को सुबह शिव नगर में एक ट्यूशन सेंटर से पढ़ने के बाद बहरामपुर वासी एक अन्य छात्र हरप्रीत सिंह के साथ 10 बजे गली गुरुद्वारा स्थित अपने घर को पैदल रवाना हुआ। बस स्टैंड से उसका घर मात्र आधा किलोमीटर की दूरी पर है। सारा रास्ता शहर की हर समय व्यस्त रहने वाली जीटी रोड से होकर गुजरता है। दोनों रेलवे रोड से होते हुए बस स्टैंड तक एक साथ आए और हरप्रीत अपने घर जाने के लिए बस में बैठ गया।

हरप्रीत के अनुसार अमनदीप अपने घर को चला गया लेकिन करीब साढ़े ग्यारह बजे उसके घर के लैंडलाइन नंबर पर फोन आया कि अपना बेटा बचा सकते हो तो बचा लो। पिता रविंदर सिंह सोढी उस समय स्कूल में सरकारी छुट्टी होने के कारण अमृतसर दरबार साहिब मेें माथा टेकने गए थे और उनका मोबाइल फोन स्विच आफ चला रहा था। इधर परिजनों ने मामले संबंधी पुलिस के पास रपट दर्ज करवा दी। दोपहर बाद जब पिता रविंदर सिंह ने अपना मोबाइल चालू किया तो उस पर दोपहर को करीब 12 बजे भेजा गया मैसेज फ्लैश हुआ कि अपने बेटे को बचाने के लिए 50 लाख रुपए लेकर अगले दिन तीन बजे कोटली पहुंचो। मैसेज के बाद फोन को स्विच आफ कर दिया जाता है।

जालीपहचान पत्र पर लिया गया सिम

एसएसपीगुरप्रीत सिंह तूर ने पूरे जिले में पुलिस को चौकस कर दिया। साथ जिला पठानकोट की पुलिस को हाई अलर्ट करने के साथ साथ पूरे पंजाब में अमनदीप सिंह की गुमशुदगी के बारे सूचना भेज दी गई। इस बीच जिस फोन से मैसेज भेजा गया वह किसी नकली पहचान पत्र से जारी किया गया निकला। जिला गुरदासपुर के साथ साथ जिला पठानकोट पुलिस की मदद लेने के बावजूद मामले को सुलझाने में कोई मदद नहीं मिल सकी।

पुलिस ने अमनदीप सिंह के अपहरण संबंधी एफआईआर दर्ज कर ली है एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर ने कहा कि पुलिस पूरी संजीदगी के साथ अमनदीप क