पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेवा को समर्पित छवि वाले उम्मीदवारों को चुनाव में उतारेंगे

सेवा को समर्पित छवि वाले उम्मीदवारों को चुनाव में उतारेंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरकौंसिल दीनानगर में सभी 15 वार्डों में कर्मठ और स्वच्छ समाज सेवा को समर्पित छवि वाले उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा और कौंसिल पर गठबंधन को काबिज कर शहर की सभी कार्यों को पहल के आधार पर करवाया जाएगा।

यह बात भाजपा जिला महासचिव सीता राम महाजन ने कही। उन्होंने कहा कि देश और पंजाब में गठबंधन की सरकार है और गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी भाजपा से है।

इससे नगर की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी और पिछले 65 वर्ष में जो काम नहीं हुए उन्हें पांच वर्ष के अंदर पूरा कर विकास का नया आयाम स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अकाली दल के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर किसी प्रकार का मतभेद नहीं है और जिला प्रधान चुनाव प्रभारी आपस में बैठकर इसे तय कर लेंगे।