- Hindi News
- समाज और धर्म की सेवा करना ही हिंदू सुरक्षा समिति का उद्देश्य : डा. हरिदेव
समाज और धर्म की सेवा करना ही हिंदू सुरक्षा समिति का उद्देश्य : डा. हरिदेव
हिंदूसुरक्षा समिति कीबैठक भारती मंदिर में प्रदेश उपप्रधान डा. हरिदेव अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए डा. अग्निहोत्री ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य समाज और धर्म की सेवा करना है।
गोहत्या के खिलाफ आवाज बुलंद करना, गरीबों की मदद करना तथा सनातन धर्म का प्रचार करना हमारा परम धर्म है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए पूरे प्रदेश में समिति की इकाइयों को मजबूत किया जाएगा और नई इकाइयों का गठन किया जाएगा। इस दौरान समिति की दीनानगर शहरी इकाई का गठन कर पवन डोगरा को प्रधान और प्रदीप महाजन को उपप्रधान नियुक्त किया गया। अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश इकाई का धन्यवाद करते हुए पवन डोगरा और प्रदीप महाजन ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है उसे सभी के सहयोग से पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।
समिति की तरफ से लोक सेवा समिति के प्रधान डा. सोनू शर्मा, डा. राजेश त्रिखा, डा. सतनाम सिंह और अजीत सिंह को सामाजिक धार्मिक कार्यों में योगदान देने के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके समाज सेवक डा. अशोक शर्मा, एडवोकेट सुशील कुमार, दीपक भल्ला, अमरजीत, संजय महाजन, नोहित शर्मा, जुगल किशोर, मनु महाजन, चंद्रदेव, शिवशंकर, सूरत सिंह काटल, शिव, जिम्मी बराड़, हैप्पी सिंह, सुखजीत सैनी, राजपाल तेतरिया, वेद प्रकाश, सोनू, राहुल शर्मा, धर्मपाल, बॉबी, मानी, जोन, सन्नी, शिवसेना बालठाकरे के सिटी प्रधान अजय कुमार, दीपक सिंगला, शिवसेना हिंदोस्तान के जिला चेयरमैन रमन हैप्पी, जिला उपप्रधान अश्वनी महाजन, तहसील चेयरमैन सुखदेव शर्मा, ब्लाक प्रधान तरसेम महाजन उपस्थित थे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित करते उपप्रधान डा. हरिदेव अग्निहोत्री।