अवांखा में महामाई का जागरण 26 को
दीनानगर | शेरेपंजाब महाराजा रंजीत सिंह क्लब द्वारा वार्षिक मां भगवती जागरण 26 सितंबर को उदीपुर रोड अवांखा में सरकारी हाई स्कूल के पास करवाया जाएगा। क्लब के मेंबर राजिंदर कुमार और रवि संध्याल ने बताया कि जागरण में प्रसिद्ध गायक दीपक हंस नकोदर वाले महामाई की भेंटों का गुणगान करेंगे। इस दौरान सुखजिंदर कुमार, अश्विनी कुमार, लक्खन, राज कुमार और बोध राज मौजूद थे।