पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौकरी का झांसा देकर 40 युवकों से ठगी, दो गिरफ्तार

नौकरी का झांसा देकर 40 युवकों से ठगी, दो गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज |दीनानगर/बहरामपुर

मर्चेंटनेवीमें नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवकों से पैसे ठगने के आरोप में बहरामपुर पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज उनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी फरार है। एसएचओ किशन चंद ने बताया कि बहरामपुर के विनय कुमार पुत्र बिशन दास सहित 40 अन्य युवकों के साथ ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार लोगों में मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह पुत्र देबा और राहुल कुमार पुत्र विजय कुमार है जबकि उनका साथी विक्रमजीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह वासी गांव काला नंगल फरार है।

उन्होंने बताया विनय कुमार ने एसएसपी के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि तुगलवाल वासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी ने 14 जुलाई को मर्चेंट नेवी में भर्ती का झांसा देकर उससे और 40 अन्य युवकों से 30-30 हजार रुपए वसूले थे। उसके बाद वह उन्हें अपने साथ मुंबई ले गया और वहां पर एक होटल में ठहरा दिया। होटल में ठहराने के बाद गुरप्रीत सिंह वहां से फरार हो गया और अपना मोबाइल स्विच भी आफ कर दिया। मुंबई में भटकने के बाद सभी युवक घरों को लौट आए।

इस ठगी के बारे एसएसपी के पास गुरप्रीत सिंह गोपी, उसकी प|ी अमन, साली बलजीत कौर और साढू विक्रम के खिलाफ शिकायत की गई। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुरप्रीत की प|ी और साढू को हिरासत में ले लिया और उनसे ठगी के 90 हजार रुपए भी बरामद कर लिए। लेकिन उसी शाम को पुलिस ने बिना कार्रवाई किए उन्हें छोड़ भी दिया। जिससे गुस्साए लोगों ने बीती 17 जुलाई को बहरामपुर थाने का घेराव कर प्रदर्शन भी किया था। प्रदर्शन के चलते पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बढ़ जाने के बाद पुलिस ने भागने की फिराक में दीनानगर बस स्टैंड से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद छोड़े गए विक्रमजीत सिंह को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।