पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गऊ हत्याओं की गिरफ्तारी हुई तो 24 को शिवसेना रोकेगी रेल

गऊ हत्याओं की गिरफ्तारी हुई तो 24 को शिवसेना रोकेगी रेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलेरकोटलामेंहुई गऊ हत्याओं के विरोध में शिवसेना हिंदोस्तान के कार्यकर्ताओं ने संगठन के जिला उपप्रधान रमन महाजन हैप्पी की अगुवाई में प्रदर्शन किया। यूथ विंग के जिला प्रधान अनिल कुमार चपाटा भी प्रदर्शन में शामिल हुए। शिव सैनिकों ने कहा कि मलेरकोटला में हुई गऊ हत्याएं निंदनीय घटना है। इसके लिए जिम्मेवार आरोपियों काे पुलिस द्वारा अभी तक पकड़ पाना हिंदुओं की धार्मिक आस्था पर गहरा घात है।

उन्होंने कहा अगर आरोपियों को जल्द पकड़ा गया तो पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान पवन गुप्ता द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार 24 सितंबर को पूरे प्रदेश में दो घंटे रेल रोक प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा दीनानगर में भी ट्रेनों को रोक कर प्रदर्शन किया जाएगा।

इस मौके पर यूथ विंग के जिला सचिव माणिक गुप्ता, सिटी प्रधान रोहित महाजन, सिटी उपप्रधान विशाल महाजन, उपप्रधान तरुण डोगरा, जिला सचिव रजनीश गुप्ता, ब्लाक प्रधान तरसेम महाजन, सिटी प्रधान अश्विनी महाजन, सिटी सचिव दीपक जंडियाल, विद्यार्थी सेना के प्रधान विशाल डोगरा, आतिश महाजन, विकास मेहरा, शिवम भोगल, अवतार मेहरा, सन्नी महाजन, गुरबख्श सिंह, गगन, भोलू, साहिल आदि मौजूद थे।