दो सड़क हादसों में गई दो लोगों की जान
पठानकोट-गुरदासपुररोडपर शुक्रवारा रात बाइक और स्कूटी की टक्कर में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। स्कूटी सवार युवक चांद बाबा सुजानपुर के कश्मीरी मोहल्ले का रहने वाला था। जबकि, मोटरसाइकिल सवार घायल 22 वर्षीय अजय कुमार मोहल्ला गांधी मोहल्ला का रहने वाला है और उसकी हालत गंभीर होने पर उसे लुधियाना डीएमसी रेफर िकया है। चांद बाबा पठानकोट के लाइटों वाले चौक में लाटरी स्टाॅल की दुकान करता था।
वह शुक्रवार रात को दुकान बंद कर स्कूटी पर घर जा रहा था और बस स्टैंड से गुरदासपुर रोड पर पहुंचा तो इस दौरान सड़क किनारे पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाकर निकला और बाइक स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। स्कूटी सवार चांद बाबा सड़क किनारे डिवाइडर के साथ टकराया और अजय सड़क पर गिर गया। लोगों ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पिताके साथ लाटरी स्टाल पर काम करता था चांद बाबा
चांदबाबा के सिर छाती पर गंभीर चोटंे आने से इलाज के दौरान उसेन दम तोड़ दिया। जबकि, अजय कुमार की हालत गंभीर थी जिस कारण उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया। दो भाईयों में से चांद बाबा बड़ा था और पिता के साथ लाटरी स्टाल पर काम करता था। उधर, थाना डिवीजन नं. 1 की पुलिस ने बाइक और स्कूटी कब्जे में ले ली है। शनिवार दोपहर सिविल अस्पताल से लाश का पोस्टमार्टम करवा दिया है।
सुजानपुर | शनिवारको यूबीडीसी हाईडल नहर के पोना नंबर 1 से अज्ञात युवक का शव मिला है। हालांकि, युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी देते हुए सुजानपुर थाना प्रभारी परमवीर सैनी ने बताया कि सुजानपुर पुलिस को यूबीडीसी हाइडल नहर के पौना नंबर 1 फिरोजपुर कलां के पास से सूचना मिली कि नहर में युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस के मुताबिक युवक की आयु करीब 26 वर्ष रंग साफ है। युवक ने काले रंग की पैंट चैकदार कमीज डाली हुई है। फिलहाल, सुजानपुर पुलिस ने 174 कारवाई कर शव की पहचान के लिए पठानकोट के सिविल अस्पताल में रखा है।
चांद बाबा की फाइल फोटो