मरीजों में फल बांट सेहत लाभ की कामना
लोकसेवामंच द्वारा भाई कन्हैया जी के ज्योति जोत दिवस को समर्पित सेवा दिवस पर अस्पतालों में मरीजों को फल बांटे गए और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। मंच के प्रधान सुखविंदर सिंह पाहड़ा की अगुवाई में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, चौहान अस्पताल, बाहरी अस्पताल, किरण मेडिकेयर और डा. बाजवा नर्सिंग होम में मरीजों में फल बांट कर अरदास की गई। गुरुद्वारा शेरे पंजाब महाराजा रंजीत सिंह के हेड ग्रंथी भाई जागीर सिंह और सुखविंदर सिंह पाहड़ा ने भाई कन्हैया जी के जीवन पर रोशनी डालते हुए बताया कि उनका जन्म 1648 में हुआ था। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी के आदेशानुसार आनंदपुर साहिब में पहाड़ी राजाओं और मुगलों के बीच हुई जंग के दौरान हुए सभी जख्मी लोगों की निष्काम भाव से पानी पिलाने और मरहम पट्टी करने की सेवा की। पिछले 15 वर्ष से उनके ज्योति जोत समाने के दिन को मंच द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर एसएमओ इकबाल सिंह मुल्तानी, डा. सुखविंदर सुक्खी, डा. सुशील कुमार, फार्मासिस्ट तिरलोक चंद, राम प्यारी, जत्थेदार गुरमीत सिंह, सतनाम सिंह, कुलदीप सिंह फौजी, बचन सिंह पाहड़ा, किशन सिंह, गुरप्रीत सिंह, सतनाम सिंह लाडी, बलजिंदर सिंह, गुरनाम सिंह, कश्मीर सिंह, रछपाल सिंह काहलों, सुखदेव कुमार, लवप्रीत सिंह, महिंदर सिंह, परमिंदर सिंह नीटू चौहान आदि मौजूद थे।
चौहान अस्पताल में मरीजांे को फल बांटते लोक सेवा मंच के प्रधान अन्य।