पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधुनिक तकनीक और उपचार से एक किलो के नवजात को मिला जीवनदान

आधुनिक तकनीक और उपचार से एक किलो के नवजात को मिला जीवनदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयचौहानअस्पताल में उपचार के लिए लाई गई गर्भवती महिला को उच्च रक्तचाप के कारण पैदा जटिल हालात के कारण करवाए गए प्रसव के बाद जन्मे प्रीमच्योर बच्चे को सकुशल बचा लिया गया। जन्म के समय बच्चे का भार मात्र एक किलो था। लेकिन डाक्टर आधुनिक तकनीक उपचार से एक किलो के नवजात का जीवनदान देने में कामयाब रहे। अस्पताल के शिशु विशेषज्ञ डा. सोहन लाल ने बताया कि गांव नक्की की महिला काजल प|ी संग्राम सिंह को गर्भ के अंतिम महीने में उच्च रक्तचाप की समस्या जाने से अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। इस दौरान प्रसव पीड़ा शुरू होने के कारण काजल का आपरेशन करना पड़ा और जन्म लिए बच्चे का भार मात्र एक किलो था। साथ बच्चे को पीलिया की भी शिकायत भी थी। नवजात को सीपैप और आक्सीजन पर रखने के बाद उसकी फोटो थैरेपी की गई। उपचार के बाद नवजात बच्चे के सकुशल होने पर उसकी मां को सौंप दिया गया। अब बच्चा पूरी तरह से सकुशल है। डा. सोहन लाल ने बताया कि आमतौर पर ऐसी हालात में बच्चे को बचा पाना नामुमकिन होता है। लेकिन ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक उपकरण उपचार तकनीक से ऐसा संभव हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले 1.3 किलो और 1.4 किलो के बच्चे पैदा हुए थे और दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

डॉ. सोहन लाल स्वस्थ होने पर बच्चे को उसकी मां काजल को सौंपते हुए।