शोभायात्रा 25 को
दीनानगर | श्रीरमन बिहारी संकीर्तन मंडल और सनातन धर्म सभा दीनानगर की ओर से शहर में निकाली जाने वाली अखंड प्रभातफेरी के 23वें वर्ष में प्रवेश करने पर 25 सितंबर को पहले नवरात्रे पर नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। संचालक कमल खजूरिया ने बताया कि प्रात: बाल माता मंदिर में झंडा पूजन करने के बाद बाल माता मईया की ज्योति का रथ कंजकों की अगुवाई में रवाना होगा और शहर की परिक्रमा करने के बाद मंदिर में वापस पहुंच विश्राम होगा।