- Hindi News
- दशहरा ग्राउंड में श्रीराम लीला का मंचन शुरू
दशहरा ग्राउंड में श्रीराम लीला का मंचन शुरू
सनातनधर्मसभा रामा ड्रामाट्रिक क्लब की ओर से दशहरा ग्राउंड में श्रीराम लीला का मंचन बुधवार रात से शुरू किया गया। सभा के प्रधान खेम राज अग्रवाल ने रिबन काट कर इसका उद्घाटन किया।
पंडित मनोज कुमार नीटा ने पूजा कर श्रीराम लाल लीला का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके बाद गणेश वंदना की गई और आए मेहमानों कलाकारों ने गणेश आरती उतारी। लंका नरेश रावण की शिव आराधना के साथ श्रीराम लीला मंचन शुरू हुआ। रावण की आराधना से प्रसन्न होकर भगवान शिव द्वारा उसे चंद्रहास तलवार देकर वरदान दिया गया।
वरदान के नशे में चकनाचूर हुए रावण का वन में भक्ति कर रही देवाहुति के साथ हुए संवाद और देवाहुति द्वारा अगला जन्म लेकर उसके वध का कारण बनने का श्राप दिया गया। इसके बाद अपने माता पिता के साथ यात्रा पर निकले श्रवण का राजा दशरथ के हाथों वध होना और श्रवण के माता पिता के साथ राजा दशरथ के साथ संवाद दर्शकों को भावुक कर गया।
इस मौके पर क्लब के डायरेक्टर मदन गौड़, सभा के उपप्रधान रमेश अग्रवाल, रूप लाल अग्रवाल, राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष यशपाल ओहरी, सरपरस्त सुभाष शर्मा, सचिव इंद्रजीत माना, आरएसएस के नगर कार्यवाह डा. अजय महाजन, वन विभाग के पूर्व डायरेक्टर ललित भूषण अग्रवाल, नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान विजय महाजन, पूर्व पार्षद प्रवीण चौधरी, गंधर्व सिंह तलौत्रा, पूर्व पार्षद विन्नर महाजन, मास्टर शाम लाल, पंकज गोयल, राजीव डोगरा, भारती डोगरा आदि उपस्थित थे।
रामलीला मंचन का उद्घाटन करते सभा प्रधान खेम राज अग्रवाल।