पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनरेगा की दिहाड़ी बढ़ाने के लिए प्रदर्शन

मनरेगा की दिहाड़ी बढ़ाने के लिए प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वामसंगठनोंने शुक्रवार को मांगों को लेकर बीडीपीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और बीडीपीओ को मांग पत्र सौंपा।

खेत मजदूर सभा के जिला प्रधान सुखदेव सिंह काहलों, पेंडू मजदूर यूनियन के जिला प्रधान राज कुमार पंडोरी, मजदूर मुक्ति मोर्चा के जिला नेता तरलोक चंद और देहाती मजदूर यूनियन के नेता अवतार चंद धमराई की संयुक्त अध्यक्षता में दिए गए धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार आम लोगों के हितों को नजरअंदाज कर पूंजीपतियों की हितों की पूर्ति के लिए नीतियां लागू कर रही है।

महंगाई और महंगी शिक्षा सेहत सुविधाओं के कारण गरीब, मजदूर, किसान से बुनियादी सहूलियतें छिनती जा रही हैं। मेमोरंडम में पेंडू शहरी मजदूरों को पांच-पांच मरले के प्लाट देने और मकानों के निर्माण के लिए तीन लाख रुपए की ग्रांट देने, 1975 में अलाट प्लाटों के कब्जे दिलाने, मनरेगा स्कीम के तहत प्रत्येक परिवार के मेंबर को रोजगार देने और दिहाड़ी 350 रुपए करने, सरकारी डिपो के जरिए अनाज घरेलू इस्तेमाल में आने वाली वस्तुओं को सस्ते रेट पर मुहैया करवाने, पंचायती जमीनों में दलितों का बनता 33 प्रतिशत हिस्सा देने पंचायती जमीनों की हुई बोगस नीलामी को रद करने, बुढा़पा, विधवा, अपंग, आश्रित पेंशन स्कीम दो हजार रुपए, गरीब मजदूरों के पिछले कर्ज को माफ करने, पिछले तीन वर्ष से शगुन स्कीम के तहत रुकी पड़ी राशि को रिलीज करने की मांग की गई है। धरने को सर्वभारत नौजवान सभा के प्रदेश सचिव सुभाष कैरेख्, सुखदेव सिंह काहलों, तरलोक चंद, राज कुमार पंडोरी, मंगा मसीह, विजय सोहल और गुलजार सिंह ने धरने को संबोधित किया।

दीनानगर बीडीपीओ कार्यालय के सामने रोष जताते वाम संगठनों के लोग। -भास्कर