- Hindi News
- फेस्टिवल में एसएसएम कालेज का बेहतर प्रदर्शन
फेस्टिवल में एसएसएम कालेज का बेहतर प्रदर्शन
दीनानगर | गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर में हुए जोनल यूथ फेस्टिवल में स्वामी स्वतंत्रानंद मेमोरियल कालेज दीनानगर के विधार्थियों ने विभिन्न मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रिंसीपल डा. आरके तुली ने बताया कि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कालेज के छात्र कंवर इकबाल सिंह ने 11 प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभिनय के क्षेत्र में अपना लौहा मनवाते हुए स्किट प्रतियोतगता में दीपक शर्मा, अरुण शर्मा, हनी कुमार, दिव्या महाजन, पायल और राहुल कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कालेज पहुंचने पर प्रिंसीपल तुली ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर यूथ कोआर्डीनेटर प्रो. प्रबोध ग्रोवर, प्रो. अमित, प्रो. रुचिका, डा. अनीता शर्मा आदि उपस्थित थे।