ब्लड प्रेशर शुगर चेक कर दवाइयां दीं
दीनानगर | कम्युनिटीहेल्थ सेंटर दीनानगर की ओर से गांव मगराला की सिविल डिस्पेंसरी में निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया। इसमें सीएचसी के मेडकिल आफिसर डा. इंद्रजीत सिंह ने मरीजों का चैकअप किया और उन्हें निशुल्क दवाईयां दी गईं। मरीजों का ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर टैस्ट भी किए गए। डा. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सेहत विभाग की ओर से नान कम्युनिकेबल डिसीज़ प्रोग्राम के तहत गांवों में यह कैंप लगाने का क्रम शुरू किया गया है। ताकि ऐसी बीमारियों का पता लगा कर मरीजों को उपचार मुहैया करवाया जा सके। इस मौके पर सरपंच दलबीर सिंह बिट्टू, नबरदार प्यारा सिंह, स्टाफ नर्स एकता पुरी, लवली उपस्थित थे।