पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यात्री बसों का करते रहे इंतजार, ऑटो वालों ने भी बढ़ाया किराया

यात्री बसों का करते रहे इंतजार, ऑटो वालों ने भी बढ़ाया किराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यात्री बसों का करते रहे इंतजार, ऑटो वालों ने भी बढ़ाया किराया

प्राइवेट बसें चलने से यात्री बस स्टैंड गुरदासपुर पर इधर-उधर भटकते रहे।

ट्रांसपोर्टर्स की खींचतान का खमियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। ज्यादा परेशानी रोजाना ड्यूटी पर जाने वाले सरकारी कर्मियों को हो रही है क्योंकि बसें चलने के कारण वे समय पर काम पर नहीं पहुंच पा रहे। अमृतसर-पठानकोट ट्रैक की ट्रेनें फुल चल रही हैं और उनमें खड़े तक होने के लिए जगह नहीं मिल रही। बस आॅपरेटरों की हड़ताल का फायदा ऑटो चालक उठा कर दोगुना किराया वसूल रहे हैं। दीनानगर से गुरदासपुर के लिए 10 की बजाए 20 रुपए और पठानकोट के लिए 50 रुपए किराया लिया जा रहा है।

गुरदासपुर के बस स्टैंड पर नरिंदर सिंह निवासी गुरदासपुर ने बताया कि उन्होंने अपने भतीजे की शादी में अमृतसर जाना था। सुबह करीब 9 बजे परिवार के साथ बस स्टैंड पर पहुंच गए थे लेकिन 11 बजे तक बस ही नहीं मिली। तब तक तो बारात भी घर से निकल चुकी होगी। उन्होंने कहा अब टैक्सी करके अमृतसर जाना पड़ेगा लेकिन पता नहीं कब तक वहां पहुंचेंगे। उनका तो शादी का पूरा मजा ही किरकिरा हो गया है।

वहीं जगदीपक सिंह, नरेश कुमार, पूजा, इरविन महाजन, अवतार सिंह और जसपाल कलेर ने बताया कि वे सुबह करीब 10 बजे से यहां पर खड़े हैं लेकिन बस स्टैंड से एक भी बस नहीं निकली है। ऐसे में अपने गंतव्य तक कैसे पहुंचेंगे। इक्का-दुक्का मिनी बसें मुकेरियां तक जा रही हैं। वहां से फिर पठानकोट के लिए बस लेनी पड़ रही है। एक घंटे के सफर में ही दो घंटे का समय लग रहा है। प्रदेश सरकार को हस्तक्षेप कर मामले को सुलझाना चाहिए ताकि लोगों को परेशानी से बचाया जा सके।