पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रछपालवां टोल प्लाजा पर धरना, बसें रही बंद

रछपालवां टोल प्लाजा पर धरना, बसें रही बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | दीनानगर/गुरदसापुर

पठानकोट-दीनानगरकेबीच गांव रछपालवां के पास टोल प्लाजा बंद करने की मांग को लेकर ट्रक बस ऑपरेटरों ने तीसरे दिन मंगलवार को भी नेशनल हाईवे बंद रखा। कार चालकों को टोल प्लाजा से निकलने दिया गया लेकिन उनको टोल टैक्स नहीं देने दिया गया। सोमवार रात करीब पौने नौ बजे ट्रांसपोर्टरों और जम्मू के बस ड्राइवरों के बीच हुए विवाद के चलते पुलिस ने जाम खुलवा दिया था। मंगलवार फिर ट्रांसपोर्टरों ने टोल प्लाजा पर ट्रैफिक रोक कर धरने पर बैठ गए।

रछपालवां टोल प्लाजा बंद करने की मांग का असर गुरदासपुर शहर में भी देखने को मिला। प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने बसें बंद रख कर बस स्टैंड पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी के खिलाफ नारेबाजी की। बस स्टैंड से कोई प्राइवेट कंपनी की बस नहीं चली। सरकारी बसें भी वाया मुकेरियां होकर पठानकोट की तरफ रवाना हुई। कारें और छोटी गाड़ियां भी लिंक सड़कों से होकर जा रही हैं।

गुरदासपुर के बस स्टैंड पर नारेबाजी करते बस ऑपरेेटर।

गांव रछपालवां के पास टोल प्लाजा पर ट्रांसपोर्टरों ने तीसरे दिन भी धरने देकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी के खिलाफ नारेबाजी की।