पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गलत प्रश्न पत्र आने से स्टूडेंट्स परेशान

गलत प्रश्न पत्र आने से स्टूडेंट्स परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीनानगर| गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा मंगलवार को बीए फाइनल वर्ष का पंजाबी का पेपर गलत प्रश्न पत्र आने के कारण रद्द करना पड़ा। शांति देवी आर्य महिला कालेज दीनानगर की प्रिंसीपल निर्मल पांधी ने बताया कि मंगलवार को बीए तृतीय वर्ष का इवनिंग सेशन में पंजाबी का पेपर था। जब स्टूडेंट्स को पेपर बांटने शुरू किए गए तो पैकेट कें अंदर से पंजाबी फंक्शनल विषय का प्रश्न पत्र मिल। पैकेट के बाहर पंजाबी लिखा हुआ था। यूनिवर्सिटी को अधिकारियों को उसी समय सूचित किया गया और उन्होंने यूनिवर्सिटी के परीक्षा केंद्रों पर गलत प्रश्न पत्र जाने से पेपर को रद्द कर दिया। पेपर रद्द होने के कारण स्टूडेंट्स को परेशानी का सामना करना पड़ा।