पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीदों की बदौलत देश सीमाएं सुरक्षित

शहीदों की बदौलत देश सीमाएं सुरक्षित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
1971केयुद्ध में शहीद होने वाले मेजर कुलबीर सिंह राणा के 44वें शहीदी दिवस पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तंगोशाह में प्रिंसिपल गुरदेव कौर की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। बीएसएफ हेडक्वार्टर गुरदासपुर के डीआईजी ब्रिगेडियर एनके मिश्रा बतौर मुख्य मेहमान बने।

शहीद की प|ी संतोष राणा, शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के प्रधान कर्नल सागर सिंह सलारिया, महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की, शहीद लेफ्टिनेंट त्रिवेणी की माता पुष्पलता, भाजपा मंडल प्रधान थुडू़ राम काटल, शहीद लेफ्टिनेंट नवदीप सिंह की माता जगतिंदर कौर, प्रिंसिपल डाॅ. ज्योति ठाकुर, वीर चक्र विजेता कैप्टन रघुनाथ सिंह ने विशेष मेहमान के तौर पर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्य मेहमान ब्रिगेडियर एनके मिश्रा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मातृभूमि जन्मभूमि से बढ़कर होती है। इसकी सुरक्षा में प्राणों की आहुति देने वाले मरते नहीं अमर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि शहीद मेजर कुलबीर सिंह राणा जैसे जांबाजों के बलिदान से ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। वह सैनिक धन्य हैं जिन्हें देश पर शहीद होने का गौरव प्राप्त होता है।

देश की युवा पीढ़ी को ऐसे जांबाजों की शहादत से प्रेरणा लेकर अपने अंदर सेना में भर्ती होकर देश सेवा का सपना पालें। कुंवर रविंदर विक्की ने कहा कि आज पाकिस्तान यहां भारत में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है, वहीं सीमा पार से हेरोइन, हथियार और जाली करंसी पहुंच रही है। इसलिए समस्त देशवासियों का यह फर्ज बनता है कि अपने सैनिकों के कंधे से कंधा मिलाकर प्रत्येक मुसीबत का डट कर मुकाबला करें। मुख्य मेहमान ने शहीद की प|ी सहित 20 अन्य परिवारों को शाल देकर सम्मानित किया। स्कूल के छात्रों ने देशभक्ति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रिंसिपल गुरदेव कौर ने आए मेहमानों का धन्यवाद किया। इस मौके पर कर्नल पीएस बंदराल, लेक्चरर कश्मीर सिंह, लेक्चरर परमजीत सिंह, ठाकुर विनोद सिंह, कैप्टन जनमेज सिंह, प्रिं. बलबीर सिंह सलारिया, सूबेदार शक्ति सिंह पठानिया, सरपंच तारा सिंह, ठाकुर रविंदर सिंह, सुलखन सिंह, युद्धवीर सैनी, सूबेदार मेजर शाम सिंह, डा. सुरेश मेहता, कैप्टन बलबीर सिंह, ठाकुर बलराम सिंह, ठाकुर ज्ञान सिंह आदि उपस्थित थे।

शहीद की प|ी संतोष राणा को सम्मानित करते ब्रिगेडियर एनके मिश्