- Hindi News
- बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद ने शौर्य दिवस मनाया
बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद ने शौर्य दिवस मनाया
बजरंगदलऔर विश्व हिंदू परिषद की ओर से दशहरा ग्राउंड स्थित हनुमान प्रतिमा स्थल पर शौर्य दिवस मनाया गया। बजरंग दल के जिला संयोजक राजेश कुमार गगन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष रजनीश शर्मा और जिला अध्यक्ष डा. रुद्र शर्मा विशेष तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुए। इस उपलक्ष्य में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करके आरती की गई। मुख्य वक्ता डा. रुद्र शर्मा ने श्री राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के बारे कहा कि 6 दिसंबर 1992 को हिंदू समाज को आधी विजय प्राप्त हुई थी। इस दिन बाबरी ढांचे को गिराकर श्री राम लला विराजमान हुए थे। जिसमें सैकड़ों बजरंगी शहीद हुए। विश्व हिंदू परिषद द्वारा इसे शौर्य दिवस के रूप में मनाते हुए आंदोलन से जुड़े लोगों और शहीदों को याद कर नमन किया जाता है। जिला संयोजक गगन ने कहा कि वह समय जल्द आएगा जब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि देश का महोला बदल रहा है और हिंदू समाज एकजुट हो रहा है। अयोध्या के अलावा वृंदावन, काशी विश्वनाथ के मंदिरों का भी दोबारा निर्माण होगा।
इसके लिए हिंदुओं को राजनीतिक और धार्मिक तौर पर मजबूत होना पड़ेगा। ताकि भविष्य के कामों को पूरा किया जा सके। भाजपा के शहरी मंडल प्रधान राजेश शर्मा, विहिप प्रधान रजनीश शर्मा, जिला गौरक्षा प्रमुख मनदीप सिंह, शिवखोड़ी सेवा समिति के शंकर ने भी अपने विचार रखे। समाज सेवक डाॅ. भारत भूषण अग्रवाल ने धर्म रक्षा करने वाली संस्थाआें को हर संभव सहयोग देने का वादा किया। इस मौके पर रमेश शर्मा, अजय कुमार, एडवोकेट सुशील शर्मा, राजीव मिंटा, विजय लखनपाल, वैष्णव दास, चंद्रहास भारद्धाज, गंधर्व सिंह तलौत्रा, कुलविंदर, संजीव काका, गौतम, मुनीष, हैपी वर्मा, सुरेंद्र महाजन, राजेंद्र पप्प, बीरी शर्मा, टीटा, साहिल, ऋषभ, पंकज, बोनी, साबी, राजेश पटवारी, तिलक राज महाजन, सोमराज आदि उपस्थित थे।