लड़कियों ने मुकाबलों में दिखाए जौहर
दीनानगर |शांत देवीआर्य महिला कालेज के युवक भलाई विभाग की तरफ से पोस्टर मेकिंग, डैकलामेशन, गीत, गज़ल, लोकगीत मुकाबले करवाए गए। इसमें प्लस वन और टू की छात्राओं ने भाग लिया। प्रिंसिपल निर्मल पांधी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। निविदा महाजन और ईशा महाजन ने कार्यक्रम का संचालन किया। पोस्टर मेकिंग में उर्वशी ने प्रथम, नम्रता ने द्वितीय, रमनप्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डैकलामेशन में किरणदीप ने प्रथम, लवलीन ने द्वितीय, नमिता ने तृतीय, काव्य उच्चारण में कर्णप्रीत ने प्रथम, अरुंधिति ने द्वितीय, साधिका ने तृतीय, लोकगीत गीत में आंचल ने प्रथम, हरमन कौर ने द्वितीय, नवजोत कौर ने तृतीय नंबर पर रही। प्रिंसिपल निर्मल पांधी ने विजेताओं को मेडल देकर पुरस्कृत किया। उनकी प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेने से ही प्रतिभा में निखार आता है। वाइस प्रिंसिपल रतना शर्मा और पीआरओ डाॅ. कुलविंदर कौर छीना ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विजेता छात्राओं को सम्मानित करते प्रिंसिपल निर्मल पांधी और अन्य टीचर।