पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेसी बोले, टोल फीस कम हो

कांग्रेसी बोले, टोल फीस कम हो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाकांग्रेसकमेटी ने अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर टोल प्लाजा की फीस कम करने की मांग की है। कांग्रेस भवन में जिला प्रधान सुखजिंदर सिंह रंधावा की अध्यक्षता में हुई कमेटी की मासिक बैठक कांग्रेस नेताओं ने अमृतसर-पठानकोट पर टोल प्लाजा पर ज्यादा टैक्स की निंदा करते हुए मांग की कि वाजिब रेट लगाए जाए।

बैठक में फतेहगढ़ चूड़ियां के विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, दीनानगर की विधायक अरुणा चौधरी, कादियां की विधायक चरणजीत कौर बाजवा, पीपीसीसी के प्रदेश सचिव गुरमीत सिंह पाहड़ा, अशोक चौधरी, कंवल बख्शी, पीपीसीसी के प्रदेश महासचिव और प्रदेश आब्जर्वर जसबीर सिंह डिंपा और पीपीसीसी सदस्य रमन बहल मौजूद थे। जिला प्रधान सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों को धान की अदायगी नहीं कर रही है, जो तुरंत होनी चाहिए और फसलों को ठीक रेट पर खरीदा जाए।

कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में चर्च जलाए जाने की घटना की भी निंदा की। इस मौके पर महासचिव और आब्जर्वर जसबीर सिंह डिंपा ने कहा कि जोर शोर से कांग्रेस का सदस्यता अभियान चलाया जाए। इसके लिए पार्टी वर्करों को कहा गया कि बूथ लेवल पर 11 मेंबरी कमेटी बना कर सदस्यता अभियान चलाया जाए।

इस दौरान प्रस्ताव पारित किया गया कि नए सदस्यों की भर्ती ऑनलाइन होनी चाहिए, जिसमें नए बने सदस्य की फोटो जरूर शामिल हो ताकि फर्जी भर्ती हो सके और पार्टी हाईकमान तक सही डाटा पहुंचे।

बैठक में सीनियर कांग्रेसी नेता सुरिंदर कुमार शर्मा, बलविंदर सिंह कोटला भामा, जसबीर सिंह काहलों, हरजिंदर सिंह मानेपुर, जरनैल सिंह ठीकरीवार, दर्शन महाजन, गुरबीर सिंह राजू, दर्शन सिंह डाला, जनकराज महाजन, बलवंत सिंह स्वामी, नवल मल्होत्रा, मनजीत सिंह, महिंदर लाल, बलविंदर सिंह भुल्लर, बलविंदर सिंह, बलविंदर सिंह भिंदा, रोशन युसुफ, गुरदेव सिंह साहबी, हरसिमरत कौर बाजवा, तृप्ता ठाकुर, हरदीप सिंह बेदी, गुरदर्शन रंधावा, तरसेम सहोता, नीरज सल्होत्रा, प्रवीण सैनी, जेम्स मसीह, कंवलजीत सिंह टोनी, बिक्रम जीत सिंह सैनी, रविंदर कौर, बलदेव सिंह, दलजीत सिंह भागोकांवा, गुरविंदर लाल, अशोक भुट्टो, सर्बजीत सिंह साबी मौजूद थे।

कांग्रेस की बैठक में संबोधित करते जिला प्रधान सुखजिंदर सिंह रंधावा और अन्य।