पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लांसनायक हनुमनथप्पा की सलामती के लिए प्रार्थना की

लांसनायक हनुमनथप्पा की सलामती के लिए प्रार्थना की

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेदिनों सियाचीन ग्लेशियर में हुए हिमस्खलन के बाद बर्फ के नीचे दबने से शहीद हुए भारतीय सेना के 9 जवानों की शहादत को नमन करने और छह दिनों तक बर्फ के नीचे दबे रहने के बावजूद चमत्कारिक ढंग से जिंदा बचे लांसनायक हनुमनथप्पा की सलामती की कामना को लेकर महाराणा प्रताप यूथ क्लब सम्मूचक्क की ओर से प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

क्लब के प्रधान ठाकुर विनोद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में शहीद परिवार सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। कुंवर विक्की ने कहा कि ग्लेशियर में 6 दिनों तक बर्फ में दफन रहने के बाद जीवित बचे लांसनायक हनुमनथप्पा के बुलंद हौंसले को आज पूरा देश सलाम कर रहा है। करोड़ों देशवासी उनके स्वास्थ्य लाभ की दुआ कर रहे हैं। मौत को मात देने वाले इस बहादुर सैनिक का अदम्य साहत देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि बर्फबारी के नीचे आने से 9 सैनिकों की शहादत से पूरा देश सकते में है। हमारे जांबाज सैनिक कठिन परिस्थितियों में इन बर्फीली चोटियों के क्षेत्र में अपनी ड्यूटी निभाते हुए देशवासियों की हिफाजत कर रहे हैं। ऐसी मिसाल दुनिया में कहीं नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि एक तरफ सैनिक पाकिस्तान की ओर से प्रायोजित आतंकवाद के साथ लोहा ले रहे हैं जो दूसरी तरफ उन्हें कुदरती आफतों के साथ भी जूझना पड़ रहा है। उन्होंने भारत और पाकिस्तान से अपील की कि वह एक संयुक्त नीति का निर्धारण कर सियाचीन ग्लेशियर के बर्फीले क्षेत्र से अपने अपने सैनिकों को वापस बुलाने का कदम उठाएं। इस मौके पर राजपूत महासभा लोकसभा हलका गुरदासपुर के अध्यक्ष कुंवर संतोख सिंह, ठाकुर बाबू राम, सरपंच स्वर्ण सिंह, जवाहर सिंह, सुभाष सिंह, वीरेंद्र सिंह, कैप्टन देस राज, सूबेदार मेजर शाम सिंह, सूबेदार शक्ति सिंह पठानिया, अमरीक सिंह, राज कुमार, दलविंदर सिंह, अनुराग सिंह, दीवान चंद आदि उपस्थित थे।

ग्लेशियर में शहीद हुए सैनिकों की शहादत को नमन करते क्लब के सदस्य। -भास्कर

खबरें और भी हैं...