पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गठबंधन सरकार हर फ्रंट पर फेल : अरुणा चौधरी

गठबंधन सरकार हर फ्रंट पर फेल : अरुणा चौधरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीनानगरसे कांग्रेस विधायक अरुणा चौधरी ने विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं की सुनवाई की। गांव कत्तोवाल, हबीबपुर, गुललेड़ा, लंगे, मीरपुर, सिद्धपुर के बाद गांव ब्यानपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार प्रत्येक फ्रंट पर फेल हो चुकी है। किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। लोगों की सहूलियतों को छीना जा रहा है। नशे ने पंजाब की जवानी को बर्बाद कर दिया है लेकिन पंजाब की जनता गठबंधन सरकार को ओर ज्यादा बर्दाश्त नहीं करेंगे और आगामी विधान सभा चुनाव में गठबंधन सरकार की सत्ता को उखाड़ फैंकेंगे।

उन्होंने हलके के लोगों से अपील की कि वह अपनी समस्याओं को लेकर उनके पास आएं। इनका समाधान करवाने के लिए पूरी कोशिश की जाएगी। सीनियर कांग्रेस नेता अशोक चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही जनता की सच्ची हितैषी है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा दीनानगर के विकास को पहल दी है। इस मौके पर मीडिया प्रभारी दीपक भल्ला, जोन इंचार्ज रछपाल सिंह हैप्पी, कुलदीप सिंह, कैप्टन शेर सिंह, ध्यान सिंह हबीबपुर, प्रेम मसीह सिद्धपुर, सरपंच कर्ण सिंह, पुरुषोत्तम लाल, मदन लाल आदि उपस्थित थे।

लोगों को संबोधित करते विधायक अरुणा चौधरी। -भास्कर

कहा- लोग सम्सयाओं को लेकर उन्हें मिलें

खबरें और भी हैं...