पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पचास हजार परिवार आप के साथ जोड़े जाएंगे : झा

पचास हजार परिवार आप के साथ जोड़े जाएंगे : झा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिबड़ी कैंट | आमआदमी पार्टी की परिवार जोड़ो मुहिम के तहत बैठक पुल तिबड़ी पर जोन कोआर्डिनेटर अमनदीप गिल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दीनानगर, गुरदासपुर और कादियां के वालंटियरों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रदेश ऑब्जर्वर किशोर झा विशेष तौर पर पहुंचे। झा ने कहा कि तीन हलकों में 10 दिन में परिवार जोड़ो मुहिम के तहत 50 हजार के करीब परिवार जोड़े जाएंगे। लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने हलका इंचार्जों की ड्यूटियां लगाईं, जो लोगों के घरों में जाकर स्टिकर लगाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी का आधार लगातार मजबूत हो रहा है। विस चुनाव में पार्टी सभी 117 सीटों से उम्मीदवार खड़े करेगी। इस मौके पर गुरनाम सिंह, कुलविंदर सिंह, भारत भूषण शर्मा, सुरजीत सिंह, डॉ. बलदेव सिंह, पूर्णा देवी, दलजीत सिंह, रामपाल बल, पलविंदर सिंह, जीवन ज्योत रोबिन, कश्मीर सिंह, सतिंदर पाल रियाड़, बाबा जोगिंदर सिंह, सुच्चा सिंह, बलबीर सिंह, सरवण सिंह, अजय कुमार, अमरीक सिंह, लखविंदर सिंह, सरवण सिंह सेवक, गुरमीत सिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...