पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेवा भारती ने गांव पनियाड़ में लगाया मेडिकल कैंप 482 लोगों की सेहत का चेकअप

सेवा भारती ने गांव पनियाड़ में लगाया मेडिकल कैंप 482 लोगों की सेहत का चेकअप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीनानगर | सेवाभारती द्वारा जिला आयुर्वेद विभाग के सहयोग से गांव पनियाड़ में मेडिकल कैंप लगाया गया। कैंप में डा. रमेश अत्री, डा. राकेश कुमार, डा. कुलबीर पदम, डा. मनिंदर ठाकुर और डा. सुधीर कुमार ने 482 लोगों की सेहत का चेकअप किया। मरीजों को स्टेट बैंक आफ पटियाला और सेवा भारती के तत्वावधान से मुफ्त दवाइयां दी गईं। कैंप में लैब टैस्ट और ईसीजी भी मुफ्त की गई। नेहरू युवा केंद्र की पनियाड़ शाखा ने मेहमानों, डाक्टर्स के लिए जलपान का प्रबंध किया। इस मौके पर राधे कृष्ण, कुलदीप सिंह, वीर सिंह, डा. राजीव अरोड़ा, यशपाल, अशोक महाजन, जिला सेवा प्रमुख सुभाष महाजन, विभाग सेवा प्रमुख राकेश कुमार, कमल शर्मा, मुकेश शर्मा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...