पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हेड कांस्टेबल का रास्ता रोक मारपीट, वर्दी फाड़ी

हेड कांस्टेबल का रास्ता रोक मारपीट, वर्दी फाड़ी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीनानगर | पंजाबपुलिस के हेड कांस्टेबल की उसी के गांव के युवक ने साथियों सहित मारपीट कर वर्दी फाड़ डाली। हेड कांस्टेबल रवि कुमार के सिर, छाती और टांग पर चोटें आई हैं। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गांव सम्मूचुक्क के रवि कुमार ने बताया कि वह बहरामपुर पुलिस स्टेशन में तैनात है। रात की ड्यूटी के लिए वह शाम करीब साढ़े पांच बजे अपनी आल्टो कार में घर से निकाला। गली में बाइक सवार गांव का सुनील कुमार उससे कहासुनी करने लगा। उसको नजरअंदाज कर वह निकले तो सुनील भी उसके पीछे गया और कार के आगे बाइक खड़ा कर रास्ता रोक लिया। उसने घर से कुछ और लोगों को बुला लिया। रवि कुमार ने बताया कि आठ-नौ लोगों ने आते ही उनके साथ मारपीट की। जब उसन कंट्रोल रूम फोन करना चाहा तो हमलावरों ने मोबाइल भी छीन लिया। लोगों ने बीच बचाव कर उसे बचा कर सिविल अस्पताल पहुंचाया। एसएचओ तरसेम मसीह ने बताया कि हमला करने और उसकी वर्दी फाड़ने के आरोप में 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...