वोटों की खातिर माहौल खराब कर रहे केजरीवाल : महाजन
शिवसेनाहिन्दोस्तान की बैठक जिला चेयरमैन रमन महाजन हैप्पी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी के प्रदेश यूथ विंग प्रधान हनी महाजन, महासचिव रोहित महाजन, प्रदेश प्रवक्ता रोहित मैंगी और जिला प्रधान जतिंदर जज शामिल हुए।
प्रदेश प्रधान हनी महाजन ने कहा कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल सिर्फ वोटों की खातिर पंजाब का माहौल खराब कर रहे हैं और पंजाब में आतंकवाद दौर के बाद पिछले तीस वर्ष से स्थापित शांति को भंग करने पर आमदा हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से भिंडरावाले का जन्मदिन मनाने का बयान गर्मपंथियों को शह देगा। मात्र वोटों की खातिर पंजाब को माहौल को खराब करने और केजरीवाल द्वारा सत्ता की खातिर पंजाब को आतंकवाद के दौर में झोकने के प्रयास की शिवसेना हिन्दोस्तान निंदा करती है। पंजाब में किसी ढंग से भी आतंकवाद को प्रोत्साहित करने के प्रयासों का पूर्ण तौर पर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर जिला सचिव रजनीश राजू, जिला यूथ विंग प्रधान अनिल महाजन, मीडिया प्रभारी पवन वर्मा, हर्ष अग्रवाल, रोहित महाजन, विशाल महाजन आदि उपस्थित थे।
कहा- किसी को किसी भी कीमत पर पंजाब की शांति भंग नहीं करने देंगे