पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनप्रीत सिंह ट्रक यूनियन दीनानगर के प्रधान बने

मनप्रीत सिंह ट्रक यूनियन दीनानगर के प्रधान बने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रकयूनियनदीनानगर के अनाज मंडी स्थित दफ्तर में यूनियन के प्रधान का चुनाव किया गया। ट्रक ऑपरेटरों ने गुरदीप सिंह शमशेरपुर का नाम प्रधान पद के लिए पेश किया लेकिन गुरदीप सिंह ने यह कहते हुए प्रधान बनने से इंकार कर दिया कि ट्रक के साथ अधिकतर समय बाहर रहने के कारण वह यूनियन के काम को सही ढंग से संभाल नहीं पाएंगे। किसी दूसरे व्यक्ति को यह जिम्मेवारी सौंपी जाए। इस पर ट्रक ट्राला ऑपरेटरों ने मनप्रीत सिंह बाड़ा का नाम पेश किया।

मनप्रीत सिंह बाड़ा को यूनियन का प्रधान और गुरदीप सिंह शमशेरपुर को उपप्रधान चुना गया। हलका इंचार्ज बिशन दास धुप्पड़ ने उन्हें हार पहना कर सम्मानित किया। इस दौरान अकाली नेता जत्थेदार नरिंदर सिंह बाड़ा भी मौजूद रहे।

ट्रक और ट्राला ऑपरेटरों ने धुप्पड़ को अपनी समस्याएं बताते हुए कहा कि कुछ समय से यूनियन के दो गुट बनने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। चीनी मिल और जेआर एग्रोटेक का माल यूनियन से संबंधित ट्रक ट्रालों को नहीं मिल पा रहा, जिससे ऑपरेटरों की आर्थिक हालत बेहद खराब चल रही है। उन्होंने कहा कि ऑपरेटरों को एक मंच पर लाकर समस्याओं को दूर करने में वह हर संभव मदद करेंगे और चीनी मिल जेआर एग्रोटेक के माल की ढुलाई का काम ट्रक यूनियन के जरिए करवाने के लिए कोशिश की जाएगी और जरूरत पड़ने पर सरकारी की मदद भी ली जाएगी। प्रधान मनप्रीत सिंह बाड़ा ने कहा कि वह ट्रक ऑपरेटरों की भलाई के लिए काम करेंगे और उनकी समस्याओं को दूर करने की कोशिश करेंगे। इस मौके पर वरिंदर सिंह, बिशन सिंह पड्ढा, दिलबाग सिंह खेहरा, तरसेम सिंह, निर्मल सिंह, निशान सिंह, जोगिंदर सिंह सैनी, चैन सिंह, जोगिंदर सिंह, ओंकार सिंह, फुलविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, जोगिंदर सिंह, गुरदीप सिंह, अश्विनी कुमार शर्मा, बख्शीश सिंह, गुरमुख सिंह, रवेल सिंह, केवल सिंह, कुलवंत सिंह, सोबा सिंह, सुखदेव सिंह, मुंशी जतिंदर सिंह, मुंशी रछपाल सिंह सहित अन्य आपरेटर मौजूद थे।

ट्रक यूनियन दीनानगर के चुने गए प्रधान मनप्रीत सिंह बाड़ा और उपप्रधान गुरदीप सिंह को सम्मानित करते हलका इंचार्ज बिशन दास धुप्पड़ अन्य।