कमलेश पेठा जिला उप सलाहकार नियुक्त
दीनानगर | शिवसेनाबाल ठाकरे की बैठक सिटी प्रधान अजय कुमार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें जिला प्रधान राजेश कुमार टिंकू विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक में वर्करों से विचार कर कमलेश कुमार पेठा को पार्टी का जिला उप सलाहकार नियुक्त किया गया। कमलेश कुमार ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है उसे कर्मठता के साथ निभाएंगे। बैठक में ब्लाक प्रधान कमल बिट्टू, तहसील प्रधान सुखदेव शर्मा, जिला प्रचार प्रमुख परमजीत शर्मा, जिला गौरक्षा प्रमुख पंकू कुमार, नरिंदर सलारिया, रमन महाजन सलाहकार, सिद्धार्थ मिट्ठू, पवन काला आदि मौजूद थे।