डेनियल जिले में तीसरे स्थान पर रही
दीनानगर | शांतिदेवी आर्य महिला कालेज का गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा ली बीबीए द्वितीय समेस्टर की परीक्षा का रिजल्ट शानदार रहा। प्रिंसिपल निर्मल पांधी ने बताया कि बेटसी डेनियल ने 230 अंक लेकर जिले में तीसरा और कालेज में पहला स्थान प्राप्त किया है। किरण महाजन 221 अंक लेकर जिले में पांचवें कालेज में दूसरे और आरती देवी 214 अंक लेकर जिले में आठवें कालेज में तीसरे स्थान पर रही है। उन्होंने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।