मेल की तैयारियों पर विचार किया
दीनानगर | अखिलभारतीय लम्हे बिरादरी की बैठक प्रधान रोशन लाल सर्राफ की अध्यक्षता में दरबार माता सत्यवती दीनानगर में हुई, जिसमें 6 नवंबर को माता सत्यवती के दरबार में लगने वाली बिरादरी की वार्षिक मेल की तैयारियों के बारे विचार किया गया और इसके लिए सदस्यों की ड्यूटियां लगाई गई। बिरादरी की समस्याओं पर भी चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए सदस्यों ने विचार रखे। इस मौके पर सृष्टिपाल जंगी, जगमोहन महाजन, जतिंदर महाजन, राजिंदर महाजन, बलदेव राज, अरुण महाजन, राजेश कुमार, कुलदीप राज महाजन, मानित महाजन, अमरनाथ महाजन, बाल किशन, पुष्पिंदर महाजन, राजेंद्र महाजन, चाचा वेद प्रकाश मौजूद थे।