- Hindi News
- सरहदी गांवों में सेहत विभाग ने लगाया मेडिकल कैंप
सरहदी गांवों में सेहत विभाग ने लगाया मेडिकल कैंप
सेहतविभागद्वारा दरिया रावी के पार गांव तूर, चेबे, लसियान और भरियाल में मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया। पीएचसी बहरामपुर के एसएमओ डा. सुशील कुमार डोगरा की अगुवाई में लगाए कैंप में डा. नवनीत कुमार और डा. विलियम मट्टू ने इन गांवों के 270 मरीजों का चेकअप किया और उन्हें मुफ्त दवाइयां दी।
मरीजों के ब्लड प्रेशर और शुगर को भी चेक किया गया और उन्हें बीमारियों से बचाव के बारे बताया। एसएमओ डा. सुशील कुमार डोगरा ने कहा कि पिछले दिनों में दरिया में आई बाढ़ के सरहद के पार गांव प्रभावित हुए थे और बाढ़ के कारण यह गांव देश से कटे रहे। वहां के लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सेहत विभाग ने बाढ़ प्रभावित इन गांवों के लिए विशेष मेडिकल चेकअप कैंप लगाने का फैसला लिया है और इसके लिए दो टीमें बनाई है। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह दोबारा इन गांवों में कैंप लगाया जाएगा। इस मौके पर आप्थेल्मिक आफिसर सुमन कुमार, बीईई सोम लाल, एलटी राजिंदर सिंह, फार्मासिस्ट हरप्रीत सिंह, हेल्थ इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह, एमपीएचडब्ल्यू प्रभजोत, कुलजीत सिंह, मनोहर सिंह, जोगिंदर पाल, मुनीश कुमार मिंटू, सरपंच जसबीर कौर, पूर्व सरपंच रूप लाल सैनी आदि मौजूद थे।
कैंप में मरीजों का चेकअप करत डा. सुशील कुमार डोगरा उनकी टीम।