- Hindi News
- कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में टिकट की दावेदारी को लेकर अंदरूनी खींचतान
कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में टिकट की दावेदारी को लेकर अंदरूनी खींचतान
नगर कौंसिल दीनानगरका चुनाव 25 फरवरी को हो रहा है। इस संदर्भ में नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही नामजदगी पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नगर में पहले 13 वार्ड थे।
अब इसमें दो वार्ड की वृद्धि होने से इनकी संख्या 15 हो गई है। वार्ड नंबर 2,3,4,8,12,15 जनरल वर्ग के लिए हैं। वार्ड नंबर 1,10,13 जनरल महिला के लिए रिजर्व हैं। वार्ड नंबर 5,6,9 को अनुसूचित जाति और वार्ड नंबर 7, 11 को एससी महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। वार्ड 14 पिछड़ी श्रेणी के लिए है। इस बार चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होने के अासार हैं।
भाजपा अकाली गठबंधन, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सभी वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। यहां आम आदमी पार्टी में उम्मीदवारों को लेकर कोई खींचतान नहीं है, वहीं भाजपा और कांग्रेस में कुछ सीटों पर दावेदारी को लेकर अंदरूनी तौर पर खींचतान चल रही है। कांग्रेस की निवर्तमान पार्षद रजनी बाला वार्ड एक से तो पूर्व पार्षद प्रवीण बाबा वार्ड दो से उम्मीदवार हो सकते हैं। वार्ड तीन में कांग्रेस के निवर्तमान पार्षद डा. दीपक निश्चल के मुकाबले कांग्रेस के ब्लाक उपप्रधान दीपक भल्ला ने टिकट की पार्टी से मांग कर रखी है।
वहीं छह, सात और आठ से कोई ठोस नाम अभी तक उभर कर सामने नहीं अाया है। वार्ड दस में पिछली बार चुनाव लड़ चुके मदन लाल की जगह भाजपा प्रत्याशी नीलम कुमारी के देवर को कांग्रेस चुनाव मैदान में उतार कर मुकाबले को रौचक बना सकती है। वार्ड 12 में अभी तक कांग्रेस कोई फैसला नहीं कर पाई है और उम्मीदवार का नाम तय करने को लेकर पेंच फंसा हुआ है। यहां से कांग्रेस युवा चेहरे परमिंदर सिंह नीटू को चुनाव मैदान में उतारने की इच्छुक है। उधर वार्ड 13 में कांग्रेस की तरफ से किसी नाम का अभी तक सामने आना भी अपने आप में रहस्य बना हुआ है। यहां से भाजपा के शहरी मंडल प्रधान राजेश शर्मा की प|ी के चुनाव मैदान में उतरने की पक्की संभावना है।
वार्ड एक में भाजपा की तरफ से कोई नाम साफ तौर पर उभर कर सामने नहीं आया है। वार्ड दो में पूर्व पार्षद गुरदीप सिंह के रास्ते में नया चेहरा अंशुल महाजन रुकावट बन कर उभरा है। यहां पर यदि गुरदीप सिंह को नजरअंदाज किया जाता है तो उनके आजाद तौर पर चुनाव में उतरने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
जोकि भाजपा के लिए बेहद घातक हो सकता है। वार्ड चार में भाजपा के निवर्तमान पार्षद राकेश महाजन के मुकाबले पूर्व पार्षद वन विभाग के पूर्व डायरेक्टर ललित भूषण अग्रवाल ने पार्टी टिक्ट के लिए दावेदारी की ताल ठोक दी है। वहीं वार्ड आठ में अभी तक बेहद दिलचस्प स्थिति बनी हुई है। वार्ड के जनरल होने से इस बार भाजपा की तरफ से जनरल वर्ग ने सुशील कुमार सैनी को टिकट देने की मांग की है।
जबकि पहले अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने के कारण यहां से निवर्तमान पार्षद प्रवीण कुमारी के बेटे सुनील दत्त मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं। वार्ड 15 में भाजपा के ही निर्वतमान पार्षद प्रवीण चौधरी ने काफी समय पहले से दावेदारी कर रखी है। जबकि पार्टी की पूर्व पार्षद रही रमा महाजन ने सिनियारिटी के बलबूते टिकट की मांग की है।
इन सबसे अलग नगर कौंसिल के प्रधान रहे विजय महाजन की भूमिका की चुनाव में रणनीति को लेकर दिलचस्प पहलू बना हुआ है। चुनाव परिणाम आए तो भाजपा बहुमत से दो कदम पीछे छूट गई।