- Hindi News
- आपसी कलह में फैक्ट्री मालिक ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की
आपसी कलह में फैक्ट्री मालिक ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की
टीचर त्रिशला की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच करती हुई।
हिमाचल पुलिस ने केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार किया
भास्करन्यूज | दीनानगर/पठानकोट
पठानकोटकेसाथ सटे हिमाचल के मोहटली में एक व्यापारी ने आपसी कलह के चलते प|ी की गला घोंटकर हत्या कर दी। दीनानगर की रहने वाली 32 वर्षीय त्रिशला देवी आर्मी स्कूल कंदरोड़ी में ज्योग्राफी की टीचर थी। थाना इंदौरा पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को परचा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
एक साल पहले त्रिशला आैर साहिल की शादी हुई थी। साहिल की मोहटली में ही बैल्डिंग राड बनाने की फैक्टरी है। इंदौरा थाने के एडिशनल एसएचओ चैन सिंह ने बताया कि पति-प|ी में नोंक-झोक रहती थी। शुक्रवार रात साहिल की प|ी के साथ बहस हो गई जिसके बाद उसने मारपीट की और गला घोंटकर हत्या कर दी। मोहटली पंचायत की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो त्रिशला देवी का शव घर के बैड पर पड़ा था। महिला के चेहरे और शरीर पर चोटें लगी थी। पुलिस ने पति साहिल को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपूर सिविल अस्पताल में रखवाया है।