- Hindi News
- चुनाव में घोषणाओं पर अमल करने में नाकाम रहे पीएम : बनौत्रा
चुनाव में घोषणाओं पर अमल करने में नाकाम रहे पीएम : बनौत्रा
बैठक को संबोधित करते तरसेम लाल बनौत्रा और अन्य। -भास्कर
भास्कर न्यूज | दीनानगर
कांग्रेसवर्करोंकी बैठक दीनानगर में जिला महासचिव तरसेम लाल बनौत्रा की अध्यक्षता में हुई।
बनौत्रा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने दावा किया था कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने पर दो महीने के अंदर ही विदेशों मे पड़ा पांच लाख करोड़ रुपए का काला धन वापस लाया जाएगा और इस पैसे से देश मालामाल हो जाएगा। लेकिन मोदी सरकार विदेशों में जमा काले धन को वापस लाना तो एक तरफ रहा बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने में भी बुरी तरह नाकाम साबित हुई है।
बनौत्रा ने कहा कि चुनाव के दौरान जनसभाओं में मोदी ने कहा था कि किसी भी दागी को संसद में घुसने नहीं दिया जाएगा और दागी सांसदों को बाहर का रास्ता दिखाते हुए सभी भ्रष्टाचारी जेल में बंद किए जाएंगे। लेकिन अब जब की खुद भाजपा के 98 दागी सांसद बने हैं और उनमें से 17 पर तो कत्ल के केस चल रहे हैं तो मोदी इस बात को भूल गए हैं। अब जजों की नियुक्तियों का मामला भी सरकार ने अपने हाथों में ले लिया है।
इस मौके पर बलवंत सिंह, शाम लाल, नरेश कुमार, करनैल चंद, बलजिंदर सिंह, राजिंदर कुमार, पुष्पा देवी, रानी देवी, दर्शन देवी, शोभा रानी, नीतू बाला, मंगल जीत, मदन लाल, यशपाल, अश्वनी कुुमार, किशोर कुमार, सूर्य प्रकाश, शाम लाल, देविन्द्र कुमार, राकेश कुमार, केवल कृष्ण, रविंद्र कुमार, हजारी लाल, घसीटा राम, सुरजीत कुमार, देस राज, चत्तर दास, गरीब दास, मुनीष कुमार, सुखदेव सिंह और अन्य लोग उपस्थित थे।