- Hindi News
- शांति देवी कालेज की अंकिता और नेहा अव्वल
शांति देवी कालेज की अंकिता और नेहा अव्वल
दीनानगर | गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी की बीकॉम प्रोफेशनल के दूसरे चौथे सेमेस्टर की परीक्षा में शांति देवी आर्य महिला कालेज दीनानगर का परिणाम शानदार रहा है। प्रिंसीपल निर्मल पांधी ने बताया कि दूसरे सेमेस्टर में अंकिता महाजन 270 अंक लेकर कालेज में प्रथम और जिले में तृतीय स्थान पर रही है। कमलजीत कौर 256 अंक लेकर कालेज में द्वितीय, रवीना सैनी 232 अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही। चौथे सेमेटरर में नेहा शर्मा ने 267 अंक लेकर कालेज में प्रथम, निधि ठाकुर ने 263 अंक लेकर द्वितीय और परिधि महाजन ने 261 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।