पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवम इकाई प्रधान और गुरबख्श उपप्रधान बने

शिवम इकाई प्रधान और गुरबख्श उपप्रधान बने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीनानगर | शिवसेनाहिंदोस्तान की बैठक यूथ विंग के जिला प्रधान अनिल कुमार चपाटा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में पार्टी के जिला उपप्रधान रमन महाजन हैप्पी और जिला सचिव रजनीश गुप्ता राजू विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक में पार्टी की गतिविधियों को तीव्रता प्रदान करने संबंधी विचार चर्चा की गई और पार्टी में नए सदस्यों को शामिल किया गया। वार्ड इकाइयों का गठन कर शिवम भोगल को दीनानगर की बेरियां मोहल्ला इकाई का प्रधान और गुरबख्श सिंह को उपप्रधान मनोनीत किया गया। नवनियुक्त इकाई प्रधान शिवम भोगल ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है उसे वह पूरी कर्मठता से निभाते हुए इकाई को मजबूती प्रदान करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर सिटी प्रधान अश्विनी कुमार, ब्लाक प्रधान तरसेम महाजन, यूथ विंग के जिला सचिव माणिक गुप्ता, सिटी प्रधान रोहित महाजन, उपप्रधान विशाल महाजन, तरुण डोगरा, अवतार सिंह, दीपक जंडियाल, विशाल डोगरा, साहिल, आशीष महाजन, आतिश महाजन, विकास मेहरा, सन्नी आदि उपस्थित थे।