पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी

निजी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसें चलने से सारा दिन इधर-उधर भटकते रहे यात्री

रछपालवां टोल प्लाजा बंद करने की मांग को लेकर बस और ट्रक ऑपरेटरों ने नेशनल हाइवे पर किया ट्रैफिक जाम

पठानकोटऔर दीनानगर के बीच गांव रछपालवां के पास टोल प्लाजा को बंद करने की मांग को लेकर बुधवार को चौथे दिन भी ट्रक और बस ऑपरेटरों ने नेशनल हाइवे 54 पर ट्रैफिक जाम रखा। इससे पठानकोट से दीनानगर होते हुए गुरदासपुर तक बस सेवा पूरी तरह से बंद रही।

वहीं, शिवसेना बालठाकरे, आम आदमी पार्टी, भारतीय चेतना मंच, व्यापार मंडल ने टोल प्लाजा के खिलाफ चल रहे संघर्ष को समर्थन का ऐलान किया है, जबकि सीपीआईएम, भट्‌ठा मजदूर यूनियन, शिवसेना हिंदोस्तान, क्रशर यूनियन पहले ही ट्रांसपोर्टरों के समर्थन में चुकी है। शिवसेना बालठाकरे के प्रदेश प्रधान योग राज शर्मा, जिला गुरदासपुर प्रधान राजेश कुमार टिंकू और जिला पठानकोट प्रधान गुरप्रीत रिक्की की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर धरना देते हुए टोल देने का ऐलान किया।

प्रदेश प्रधान योग राज शर्मा ने दस दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस समयावधि में टोल प्लाजा को बंद करने का फैसला लिया तो शिवसैनिक तोड़फोड़ करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और टोल अधिकारियों की होगी। जबकि आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर भी ट्रांसपोर्टरों के साथ धरने पर बैठे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में इतना ज्यादा टोल टैक्स किसी राज्य में नहीं है। धरने में शामिल हुए व्यापार मंडल के सदस्यों ने भी टोल प्लाजा का विरोध किया और कहा कि इससे व्यापार तबाह हो रहा है। वहीं वकीलों द्वारा गठित भारतीय चेतना मंच ने टोल के खिलाफ चल रहे संघर्ष को हर प्रकार का समर्थन देने का ऐलान करते हुए कहा कि डिप्टी कमिश्नर पठानकोट के माध्यम से मुख्यमंत्री को मेमोरंडम भेज कर टोल बंद करने की मांग उठाई गई है। उन्होंने कहा कि जब ट्रांसपोर्टरों से रोड टैक्स सहित अन्य टैक्स लिए जा रहे हैं तो टोल लगाने का कोई औचित्य नहीं है।

इस मौके पर ट्रक आपरेटर एंड क्रशर सप्लायर एसोसिएशन के प्रधान गुरमिंदर सिंह चावला, आपरेटर एसोसिएशन के प्रधान कश्मीरी लाल, पंकज घई, रछपाल सिंह बाजवा, शिवसेना बाल ठाकरे के जिला उपप्रधान सोनू सर्राफ, ब्लाक प्रधान कमल बिट्टू, सिटी प्रधान अजय कुमार, नितिन जगियालिया, चंद्र शेखर, हर्ष राज, संदीप