पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्रकारों ने टोल टैक्स में छूट के लिए डीसी को दिया ज्ञापन

पत्रकारों ने टोल टैक्स में छूट के लिए डीसी को दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पत्रकारोंकी ओर से जिला गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर डाॅ. अभिनव त्रिखा को मेमोरंडम देकर दीनानगर और पठानकोट के बीच रछपालवां स्थित टोल प्लाजा पर टोल टैक्स से छूट दिए जाने की मांग की है।

मेमोरंडम में कहा गया है कि पंजाब में अन्य कई स्थानों पर पत्रकारों से टोल टैक्स नहीं लिया जाता। जबकि दीनानगर से मात्र आठ किलोमीटर के फासले पर स्थित इस टोल प्लाजा के होने के कारण दोनों तरफ के पत्रकारों को मुश्किल से गुजरना पड़ रहा है। अमूमन टोल प्लाजा के आर-पार कवरेज के लिए आना जाना पड़ता है। डीसी ने आश्वासन दिया कि वह उनकी मांग को नेशनल हाइवे अथाॅरिटी के डायरेक्टर पास भेज कर टोल टैक्स में छूट दिए जाने की सिफारिश करेंगे। इस मौके पर मुकेश सैनी, चमन लाल कपूर, जसबीर सिंह संधू, शाम सिंह घुम्मण, डा. एचएस चौधरी, एमएस दत्ता, डा. रमेश सरंगल, राज कुमार शर्मा, राजीव डोगरा, कुलजीत सैनी, सोनू महाजन आदि मौजूद थे।