- Hindi News
- सरकारी स्कूलों में संस्कृत बहाल करने की मांग
सरकारी स्कूलों में संस्कृत बहाल करने की मांग
सनातनधर्ममहावीर दल की बैठक बुधवार को प्राचीन शिव मंदिर में जिला प्रधान अशोक कुमार के नेतृत्व में कराई गई। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद बैठक आरंभ हुई। जनक राज बावा ने कहा कि 24 दिसंबर को केंद्रीय कमेटी के होने वाले चुनाव के बारे में जानकारी दी। एक प्रस्ताव पारित कर आलोवाल इलाके में गोहत्या प्रकरण पर कड़ा रोष जताते हुए जरूरत पड़ने पर कड़ा संघर्ष करने का फैसला लिया गया। पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में संस्कृत को पढ़ाना बंद करने के फैसले का विरोध करते हुए सरकार से इस फैसले को रद करने की मांग की गई। इस मौके नरेश चड्ढा, योगेश्वर, राजविंदर, संजीव शर्मा, पवन प्रोच, रमेश अग्रवाल, मुकेश महाजन आदि उपस्थित थे।
बैठक में शामिल सनातन धर्म महावीर दल के सदस्य।