- Hindi News
- राजन और मनदीप ने जीता बैडमिंटन टूर्नामेंट
राजन और मनदीप ने जीता बैडमिंटन टूर्नामेंट
दीनानगर| सुमित्रादेवी आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को इंटर क्लास बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल उपमा महाजन की अध्यक्षता में जूनियर और सीनियर वर्ग के मुकाबले करवाए गए। पावरकाॅम की सब डिवीजन के एसडीओ इंद्रजीत सिंह चीमा बतौर मुख्य मेहमान और डायरेक्टर प्रिंसिपल निर्मल पांधी, सचिव धर्मइंदु गुप्ता और नमिता गुप्ता विशेष मेहमान के रूप में पहुंचे। मेहमानों ने आसमान में गुब्बारे छोड़कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। जूनियर वर्ग में सातवीं कक्षा के राजन सैनी और सीनियर वर्ग में दसवीं कक्षा के मनदीप सिंह विजेता रहे। डायरेक्टर पांधी ने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेने को प्रोत्साहित किया। मुख्य मेहमान इंद्रजीत सिंह चीमा ने बच्चों को जीवन में खेलों के महत्व बारे अवगत करवाया। प्रिंसिपल उपमा महाजन ने मेहमानों का धन्यवाद किया और बच्चों के भविष्य के लिए कामना की। इस मौके पर नवल महाजन, राधेश्याम महाजन सहित समूह स्टाफ उपस्थित था।