पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोदी ने चुनाव घोषणा पत्र के वादों से लिया यू टर्न: महाजन

मोदी ने चुनाव घोषणा पत्र के वादों से लिया यू-टर्न: महाजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसकमेटियोंकी बैठक विधायक अरुणा चौधरी के निवास पर ब्लाक कांग्रेस प्रधान दर्शन सिंह डाला और उपप्रधान दीपक भल्ला की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। इसमें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव क्षेत्र प्रभारी विनय महाजन विशेष तौर पर शामिल हुए। विनय महाजन ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में गठित केंद्र की एनडीए सरकार ने सत्ता प्राप्ति के छह महीने के अंदर ही चुनाव घोषणा पत्र में दर्ज अपने चुनावी वादों से 26 यू टर्न ले लिया है। इससे साबित होता है कि मोदी सरकार की नींव पूरी तरह से झूठे प्रचार पर रखी गई थी। छह महीने में मोदी ने खुद को प्रोजेक्ट करने के अलावा देश के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर मोदी सरकार के दोहरे मापदंडों का भंडाफोड़ करने की अपील की।

उन्होंंने कहा कि विदेशी बैंकों में जमा काला धन सौ दिनों में वापस लाने में नाकामी, इंश्योरेंस बिल को लेकर दोहरे मापदंड अपनाना, जम्मू-कश्मीर में सत्ता प्राप्ति के लिए अलगाववादियों से गठबंधन करना, कांग्रेस द्वारा लाई गई आधार कार्ड डायरेक्ट सबसिडी योजना का पहले विरोध करना और सत्ता मिलते ही इसे अमल में लाना, तेल के दाम कम होने के बावजूद उस पर एक्साइज लगाना मोदी सरकार के ऐसे काम हैं जो उसकी नाकामी और दोहरे मापदंडों को दर्शाता है।

उन्होंंने पंजाब में खरीदी गई धान की 31 अक्टूबर के बाद किसानों को कोई अदायगी करने के लिए पंजाब सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय 24 घंटे के अंदर अदायगी की जाती थी। उन्होंने पार्टी की बूथ स्तर 11 सदस्यीय कमेटियों के गठन और सदस्यता अभियान को 31 दिसंबर तक पूरा करने का निर्देश देते हुए जनवरी में संभावित नगर कौंसिल चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जिला प्रभारी जसबीर सिंह डिंपा, जिला प्रधान, संबंधित विधायक, ब्लाक आब्जर्वर और ब्लाक प्रधान पर आधारित कमेटियां चुनाव के लिए आवेदन लेकर उनके आधार पर उम्मीदवारों का चयन करेंगी। इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल के जिला चीफ आर्गेनाइजर सुरिंदर कुमार सकोहला, कोषाध्यक्ष अमरजीत अंबी, सिटी कांग्रेस कमेटी प्रधान दिनेश ओहरी, नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान सतीश महाजन, सतिंदर बिल्ला, कैप्टन शेर सिंह जंडी, नीटू चौहान, पूर्व पार्षद दीपक निश्चल, राकेश कुमार, तरस राम, तरसेम राज, मंजीत सिंह, बख्शीश सिंह,