- Hindi News
- अगेती पछेती किस्मों की आड़ में किसानों की लूट बंद करे सरकार: भूपिंदर मान
अगेती पछेती किस्मों की आड़ में किसानों की लूट बंद करे सरकार: भूपिंदर मान
दीनानगर|भारतीय किसानयूनियन से संबंधित गन्ना उत्पादकों की बैठक गुरुद्वारा शेरे पंजाब महाराजा रंजीत सिंह में जिला पठानकोट इकाई के प्रधान केवल सिंह कंग की अध्यक्षता में हुई। यूनियन के राष्ट्रीय प्रधान पूर्व सांसद भूपिंदर सिंह मान, पंजाब प्रदेश महासचिव गुरबचन सिंह बाजवा पूर्व एक्टिंग चेयरमैन शूगरफैड पंजाब, विशेष तौर पर शामिल हुए। एक प्रस्ताव पारित कर पंजाब सरकार की ओर से एक नोटिफिकेशन के जरिए गन्ने की सीओजे 0238 अगेती किस्म को दरमियानी श्रेणी में शामिल कर 10 रुपए प्रति क्विंटल रेट कम करने का की निंदा की गई। मान ने अगेती-पछेती किस्मों की आड़ में किसानों से की जाने वाली लूट को बंद करने मांग करते हुए कहा कि चीनी मिलें उसी समय गन्ने की हरके किस्म की खरीददारी करती हैं जब वह पूरी तरह पक कर तैयार हो जाती है।
उन्होंने गन्ने की सभी किस्मों का एक ही रेट करने की मांग करते हुए कहा कि स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिशाें अनुसार सभी खर्च डालने के बाद ही फसल का खरीद मूल्य तय होना चाहिए। बैठक में मौजूद किसानों ने कांग्रेस और भाजपा पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिशों को लागू करने में दोनों पार्टियां कोई दिलचस्पी नहीं ले रहीं। किसानों के हितों के लिए स्थापित सहकारी सभाएं अपने दायित्व को निभाने में असफल साबित हो रही हैं। इस मौके पर मान सिंह हैप्पी, गुरदीप सिंह मुस्तफाबाद, गुरदयाल सिंह पाहड़ा, सरदार सिंह पाहड़ा, अमरीक सिंह भोआ, चमन लाल, अमरजीत सिंह बब्बेहाली, सुच्चा सिंह मुस्तफाबाद, सतनाम सिंह झेला, दलबीर सिंह नंगल, जसवंत सिंह, सुदर्शन सिंह झेला, प्रीतम सिंह, बलदेव सिंह मलूकचक्क, कुलविंदर सिंह चिट्टी, निहाल सिंह झेला, लखबीर सिंह, बलदेव सिंह तलवंडी, गुरपाल सिंह, मलकीत सिंह, मौजूद थे।