- Hindi News
- स्टूडेंट्स मीडिया का सदुपयोग कर रोजगार के अवसर पैदा करें
स्टूडेंट्स मीडिया का सदुपयोग कर रोजगार के अवसर पैदा करें
स्वामीस्वतंत्रानंद मेमोरियल कालेज के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से मीडिया और आर्थिक विकास में योगदान विषय पर शनिवार को आधारित सेमिनार करवाया गया।
प्रिंसिपल डाॅ. आरके तुली की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दूरदर्शन केंद्र जालंधर के डिप्टी डायरेक्टर और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डाॅ. ओम गौरी बतौर मुख्यवक्ता शामिल हुए। तुली ने कहा कि बदलते हालातों में आर्थिक विकास के लक्ष्य को हासिल करने में मीडिया की भूमिका ज्यादा बढ़ गई है। डाॅ. ओम गिरि ने कहा कि इलेक्ट्रानिक मीडिया वसुधैव कुटुम्बकम् को यथार्थ किया है। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को अपनी शक्ति सही दिशा में लगाकर मीडिया का सदुपयोग करते हुए स्वरोजगार के अवसर पैदा करने चाहिए। मोनिका दत्त ने मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों थियेटर, माडलिंग, एडीटिंग, एनिमेशन आदि में रोजगार के अवसरों को परिभाषित किया। काॅलेज के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. प्रबोध ग्रोवर ने रोजगार सृजन में मीडिया की भूमिका की चर्चा करते हुए मीडिया को आर्थिक विकास का धुरा बताया। उन्होंने मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डा. अनीता शर्मा, शुभकिरण, रजनी ओहरी, गुरनायक, राजिंदर कौर, रजनीश भगत, प्रो. विशाल कुमार, प्रो. अमित उपस्थित थे।
डाॅ. ओम गिरि आरके तुली मोनिका दत्त भारतेंदु ओहरी प्रबोध ग्रोवर