शादी में चलाई गोली, बाराती गिरफ्तार
दीनानगर | पैलेसमें शादी के दौरान हवाई फायर करने के मामले में पुलिस ने एक बाराती को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमन कुमार निवासी बहादुर नौशहरा के रूप में हुई है। कलानौर के अधीन पड़ते गांव बाऊपुर सैदां के मोहन प्लाजा में बारात आई हुई थी। डीजे पर नाचते समय अमन ने अपनी 32 बोर की रिवाल्वर से चार राउंड हवाई फायर कर दिए। पैलेस के मैनेजर मुनीश महाजन ने घटना के बारे में पुलिस को बताया। फिलहाल अमन को गिरफ्तार है।