पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड 10 की वोटर सूची में मतदाताओं का नाम काटे जाने पर जताया एजराज

वार्ड 10 की वोटर सूची में मतदाताओं का नाम काटे जाने पर जताया एजराज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्डनंबर 10 कीवोटर सूची में 20 मतदाताओं के नामों पर डिलीट लिखे जाने पर भाजपा की पूर्व पार्षद नीलम बाला ने कड़ा एतराज व्यक्त किया है। उन्होंने वोट नंबर 149, 179, 234, 237, 282, 297, 345, 422, 583, 584, 583, 633, 634, 635, 636, 647, 672, 675, 680, 716 का हवाला देते हुए कहा कि 27 दिसंबर तक नगर कौंसिल दीनानगर ने वोटर सूची पर एतराज मांगे थे।

इसके बाद 25 जनवरी को संशोधन के बाद दी गई लिस्ट में इनका नाम शामिल था। अब 10 फरवरी को फिर से संशोधन कर दी गई नई वोटर सूची में इन वोटरों के नामों पर डिलीट लिख दिया गया है।

जबकि काटी गई वोटों की सूची में इसका कोई हवाला नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि हैरानी इस बात की है कि काटे गए वोटरों के अन्य पारिवारिक सदस्यों के नाम वोटर सूची में शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि डिलीट होने वाले मतदाता चुनाव में मतदान नहीं कर पाएंगे। इसलिए इस मसले को लेकर वोटर लिस्ट में पाई गई खामियों को ठीक करवाने के लिए चुनाव आयोग, डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर और एसडीएम को लिखित में लिखा जाएगा।

ताकि इसे समय रहते ठीक करवा वंचित किए गए वोटरों को मतदान का अधिकार दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि हरेक को वोट देने का हक है।

चुनाव आयोग, डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर और एसडीएम को लिखित में लिखा जाएगा : नीलम बाला