पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौहत्या के खिलाफ शिवसेना का प्रदर्शन

गौहत्या के खिलाफ शिवसेना का प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलेरकोटलामेंहुई गौहत्या के विरोध में शिवसेना बाल ठाकरे ने सिटी प्रधान अजय कुमार और ब्लाक प्रधान कमल बिट्टू की अगुवाई में प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मलेरकोटला में हुई गोहत्या हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं पर गहरा कुठाराघात है। दुख की बात है कि पुलिस अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई।

उन्होंने कहा कि पिछले समय के दौरान विभिन्न स्थानों पर गौहत्या की हुई घटनाओं के बावजूद सरकार ने इसकी रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए, जिससे गौ हत्यारे बेखौफ होकर अपने कुकृत्य को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंंने सरकार से मांग की कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि फिर से कोई ऐसी घटनाओं को अंजाम देने का दुस्साहस कर सके।

इस मौके पर जिला सलाहकार रमण महाजन, उप सलाहकार कमलेश कुमार, जिला गौरक्षा प्रमुख पंकू कुमार, हिमांशु, चंद्र अग्रवाल, नरिंदर कुमार, लव, हनी, तरुण, हर्ष, हैप्पी, साहिल, मोहित वर्मा, कमलेश कुमार, पंकज कुमार, मोहित वर्मा आदि मौजूद थे।

गौहत्याओं के खिलाफ दीनानगर में प्रदर्शन करते शिवसैनिक।