पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीजे पर गोली चलाने वाला दूल्हे का भाई गिरफ्तार

डीजे पर गोली चलाने वाला दूल्हे का भाई गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पैलेसमेंमैरिज फंक्शन में बारातियों द्वारा किए जा रहे हवाई फायर के दौरान दस वर्षीय संजीव कुमार उर्फ संजू की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने दूल्हे के बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को मृतक बच्चे के परिवार ने पुलिस स्टेशन के बाहर ट्रैफिक रोक कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उस समय एसएचओ कश्मीर सिंह अमृतसर में आरोपियों की धरपकड़ के लिए गए हुए थे। पुलिस ने दूल्हे के भाई अशोक कुमार पुत्र केवल कृष्ण वासी मजीठा रोड अमृतसर को गिरफ्तार किया है।

डीएसपी कमल सिंह ने प्रदर्शन कर रहे मृतक बच्चे के परिवार और रिश्तेदारों को बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कत्ल का केस दर्ज किया गया है। इसके बाद बच्चे के परिवार वाले पुलिस स्टेशन के अंदर चले गए। थोड़ी देर में पुलिस जब आरोपी अशोक कुमार को पकड़ कर थाने लेकर पहुंची तो परिजनों ने आरोपी को उनके हवाले करने की मांग की। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उन्हें शांत किया। डीएसपी कमल सिंह और एसएचओ कश्मीर सिंह ने बताया कि दूल्हे के भाई अशोक कुमार ने मान लिया है कि बच्चे को लगी गोली उसकी दोनाली से चली थी। उसने हवाई फायर करने की बात को कबूल लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अशोक कुमार, उसके पिता केवल कृष्ण सहित पैलेस के मालिक और मैनेजर के खिलाफ धारा 302, 188, 336, 120बी, 148, 149 और आर्म्स एक्ट 25 27 के तहत केस दर्ज किया है।

बताते चले कि रविवार को शहर के एक पैलेस में मैरिज फंक्शन के दौरान देर शाम डीजे पर नाच रहे बारातियों द्वारा किए हवाई फायर में एक गोली लगने से कोठे जट्टां के दस वर्षीय संजीव कुमार उर्फ संजू पुत्र बलदेव राज की मौत हो गई थी। वह सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता था। उसकी दादी रानी जोकि लड़की के घर में काम करती है, के साथ विवाह में आया हुआ था। बारात अमृतसर से आई हुई थी जबकि लड़की अमर कालोनी की रहने वाली है। लड़की के माता पिता की मौत हो चुकी है और ताया ओम प्रकाश ने उसकी परवरिश करने के बाद शादी की। शाम को फेरे होने के बाद जब नवविवाहित जोड़ा पैलेस पहुंचा तो सभी डीजे पर थिरकने लगे। इस दौरान बारतियों ने कई हवाई फायर किए।

संजीव की दादी रानी ने बताया कि शादी के दौरान वह भी एक तरफ बैठी हुई थी और पौता संजीव भी बारातियों के बीच नाच रहा था। अचानक एक साथ चार गोलियां च