पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे दिन भी टोल प्लाजा किया जाम

दूसरे दिन भी टोल प्लाजा किया जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोटऔरदीनानगर के बीच गांव रछपालवां के पास टोल प्लाजा को बंद करने की मांग को लेकर सोमवार दूसरे दिन भी पूरा दिन ट्रक बस ऑपरेटरों ने जाम लगा कर हाइवे पर ट्रैफिक बंद रखा। रविवार को रात सात बजे पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए ट्रांसपोर्टरों को टोल प्लाजा से हटा दिया था। ट्रांसपोर्टरों का आरोप है कि रविवार को पुलिस ने उन्हें बातचीत के बहाने टोल कार्यालय में बुला लिया और पीछे से जाम को जबरी खुलवा दिया।

सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ट्रक आॅपरेटर एंड क्रशर सप्लायर एसोसिएशन पठानकोट बस ऑपरेटर एसोसिएशन की अगुवाई में ट्रांसपोर्टरों ने टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया और पूरा दिन प्रदर्शन किया। बाद दोपहर एसपी (डी) जसपाल, डीटीओ ध्यान सिंह, डीएसपी ट्रैफिक विक्रम शर्मा, डीएसपी रूरल प्रभजोत सिंह विर्क पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए। थाना कानवां, सुजानपुर, तारागढ़ और पठानकोट डिवीजन एक दो के थाना प्रभारियों को भी बुला लिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने ट्रांसपोर्टरों को समझाने की कोशिश की लेकिन ट्रांसपोर्टरों टस से मस हुए और कहा कि कत्थूनंगल में टोल अधिकारियों से बातचीत करके यूनियन के प्रधान जगदीश साहनी के आदेश पर अमल किया जाएगा। उन्होंने कहा इतना ज्यादा टोल दे पाना उनके बस की बात नहीं है। ट्रकों पर जितना मासिक टोल लगाया गया है उतनी को ऑपरेटर को महीने की आमदन नहीं होती। उन्होंने बताया कि 17 साल के लिए टाेल प्लाजा लगा कर टैक्स इकट्‌ठा करने का काम निजी कंपनी को दिया गया है और इस समय दौरान पठानकोट, गुरदासपुर अमृतसर जिलों के ऑपरेटरों से ही 1530 करोड़ रुपए टोल इकट्‌ठा किया जाएगा। जबकि अन्य वाहनों से होने वाली आमदन इससे अलग होगी। इतना भारी भरकम टोल निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए लगाया गया है। उन्होंने कहा जब तक इस टाेल प्लाजा को बंद नहीं किया जाता धरना जारी रखा जाएगा।

इस बीच क्रशर यूनियन बहेड़ी, भट्टा यूनियन और शिवसेना बाल ठाकरे ने भी ट्रांसपोर्टरों के समर्थन का ऐलान किया है। इस मौके पर ट्रक आपरेटर एंड क्रशर सप्लायर एसोसिएशन के प्रधान गुरमिंदर सिंह चावला, आॅपरेटर एसोसिएशन के प्रधान कश्मीरी लाल, पंकज घई, रछपाल सिंह बाजवा, हरजीत बिट्टू, पवन दीप सिंह दीपू, बघेल सिंह, सर्बजीत सिंह, नरिंदर तुली, काका गुरदासपुरिया, विक्की मान, जनक राज, मोहनजीत सिंह बब्बू, बलबीर सिंह बीरा, जगदीश लाल, दिनेश अग्रवाल